नई दिल्ली। ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की बड़ी फिल्म बन गई है। 2 दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है। फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। ‘आवारापन 2’ को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने भी छाए हुए हैं।
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन नेट 33.75 करोड़ और ग्रॉस 40.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को 10,496 शोज मिले हैं। फिल्म 55 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने टोटल 55.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 66.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 72.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 6 करोड़ की कमा की।
फिल्म का जॉनर रोमांस और एडवेंचर है। फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। वहीं शबाना आजमी भी फिल्म में नजर आई हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने बनाया है। विष्णु राव ने सिनेमेटोग्राफी की है। फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर चला नहीं। हालांकि, बाद में फिल्म को पसंद किया गया। इसके गाने फैंस काफी पसंद करते हैं।
बता दें कि इमरान हाशमी को रोमांटिक और एक्शन अवतार में फैंस काफी पसंद करते हैं। लंबे समय के बाद इमरान इस तरह के रोल में दिखे हैं और फैंस उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। वहीं पहले खबरें थीं कि फिल्म में फीमेल लीड के लिए पहले मानुषी छिल्लर को कास्ट करने की प्लानिंग थी। हालांकि, उन्होंने शेड्यूलिंग ईश्यूज की वजह से फिल्म ज्वॉइन नहीं की। लेकिन फिर खबरें आई कि मानुषी को रोल के लिए न अप्रोच किया गया और न ही कंसीडर।
पूरन गब्बी ने बटोरी चर्चा
फिल्म में अनिरुद्ध रावल भी दिखे हैं। वहीं इमरान के अलावा पूरन गब्बी की भी काफी चर्चा है। वो फिल्म में विलेन के रोल में दिखे हैं। पूरन गब्बी एक्टर और म्यूजिशियन हैं। वो पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


