खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर, अटल चौक अवंती विहार और अटल परिसर फुंडर चौक में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों के दिलों में अमिट स्थान बनाया। राजनीति में रहते हुए उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके लिए सत्ता कभी लक्ष्य नहीं रही, बल्कि देश और समाज की सेवा ही जीवन का प्रमुख ध्येय रही।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद की नई दिशा दी। उनकी वाणी में संवेदनशीलता और विचारों में दृढ़ता थी। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज योजना तक उनके नेतृत्व में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी। सांसद अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं और राजनीतिक शुचिता को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया। राजनीतिक मतभेद होने के बावजूद वे अपने विरोधियों का सम्मान करते थे। उनका जीवन यह संदेश देता है कि विचारों की दृढ़ता के साथ संवाद और संवेदनशीलता लोकतंत्र की बड़ी ताकत हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को भी याद किया। अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गठन अटल जी की दूरदर्शिता और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र की जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को समझते हुए छत्तीसगढ़ को अलग राज्य के रूप में पहचान दिलाई। यह प्रदेशवासियों के लिए उनके सबसे बड़े योगदानों में से एक है। सांसद ने कहा कि अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ आज विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रदेश को अधिक समृद्ध, सक्षम और विकसित बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Trending
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
- झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल के बेमेतरा जिलाध्यक्ष अरुण साहू पर FIR दर्ज
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- अटल बिहारी वाजपेयी को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि


