हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी पावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से नाग पूजन करने पर भय, बाधाएं और ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है। उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, वे नाग पंचमी पर विशेष उपाय और पूजा-अर्चना कर इस दोष के प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
इस साल नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त 2026, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक, सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 17 अगस्त को शाम 5 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा।
कालसर्प दोष के संकेत
कालसर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति को अक्सर डरावने सपने आते हैं और सपनों में बार-बार सांप दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लोगों के मन में अनजाना डर बना रहता है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलती और कार्यों में रुकावटें आती हैं। परिवार और कार्यस्थल पर तनाव और विवाद की स्थिति भी बन सकती है। साथ ही विरोधियों और शत्रुओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना रहती है।
नागपंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष हो तो नाग पंचमी का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना लाभकारी रहता है। गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं चांदी या तांबे से निर्मित नाग-नागिन का जोड़ा किसी पवित्र नदी में अर्पित करने से कालसर्प दोष के प्रभाव में कमी आने की मान्यता है।
Trending
- भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’


