नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी। कोहली ने बधाई देते हुए लिखा कि आइए हम ऐसे भारत का निर्माण करते रहें, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे।
बता दें कि कोहली और रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और दोनों का लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है।
विराट कोहली ने देश के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं, रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान भारत को टी20 वर्ल्ड कप (2024) जिताया। भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने में इन दोनों का बहुत अहम रोल रहा है, जो बतौर क्रिकेटर अपने अंतिम दौर में हैं। दोनों टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, वे अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं।
रोहित शर्मा ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, “तिरंगे को पकड़ते हुए हमेशा गर्व महसूस करता हूं।”
विराट कोहली ने यूं दी बधाई
कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ऐसी आजादी जो हमें जोड़ती है, हमारी पहचान बनाने वाली विविधता और हमें आगे बढ़ाने वाले सपनों का जश्न मनाते हुए, आइए हम एक ऐसे भारत का निर्माण करते रहें जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे।”
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में है, जहां 15 अगस्त के मौके पर भारत अपना 600वां टेस्ट खेल रही है। भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला तीसरा देश है, इससे ज्यादा टेस्ट सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही खेले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में तिरंगा लहराकर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प
- सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश
- सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की ‘आवारापन 2’ के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
- तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
- इंद्रावती भवन में अवनीश कुमार शरण ने किया ध्वजारोहण


