खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधान सभा सचिवालय में आज स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। विधान सभा में विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण सचिव दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि-आज का यह पुनीत दिवस हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने तथा हम देशवासियों के लिए आत्म अवलोकन का दिवस है। हमें यह विचार करना चाहिए कि हम अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति के प्रति कितने सजग और समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि-वास्तव में आज का दिवस उन अंसख्य शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की ईमारत खड़ी हुई। उन्होंने प्रदेशवासियों को आव्हान किया कि हम सब अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से समुन्नत, सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने में सार्थक, सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयासों से भारतीय स्वतंत्रता की गौरवशाली गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी संकल्प में अपना योगदान दें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प
- सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश
- सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की ‘आवारापन 2’ के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
- तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
- इंद्रावती भवन में अवनीश कुमार शरण ने किया ध्वजारोहण


