नई दिल्ली। टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने अपने रिलीज के 14वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद इसका जलवा कायम है। थलापति विजय की ‘जन नायकन’ का कलेक्शन का एक बार फिर लाखों में सिमट गया। वहीं, लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘डीसी’ की कमाई में मामूली गिरावट आई है।
सुपरहीरो फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देने वाली साइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने 14वें दिन लगभग 12,602 शोज के जरिए भारत में 6.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अगर ग्रोस कमाई की बात करें तो फिल्म ने 7.69 करोड़ रुपये बटोरे। मंगलवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसकी तुलना में बुधवार को कमाई में 24.1 फीसदी की गिरावट देखी गई।
इस गिरावट के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है और इसने बीते 6 दिनों के अंदर 103.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया है। फिलहाल भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई लगभग 438 करोड़ रुपये हो चुकी है, जबकि ग्रोस कलेक्शन 523.64 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। इस सुपरहीरो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 334.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दूसरे हफ्ते ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने 103.25 करोड़ रुपये बटोर लिए।
थलापति विजय स्टारर फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने बुधवार यानी 21वें दिन भारत में करीब 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के अनुसार, 21वें दिन की कमाई 20वें दिन के आंकड़े के बिल्कुल बराबर रही। फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिरता बनाए रखी है। इसके साथ ही भारत में ‘जन नायकन’ की कुल कमाई अब तक 194.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
ग्रोस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का आंकड़ा 226.37 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कुल कमाई में सबसे बड़ा योगदान इसके मूल तमिल वर्जन का ही रहा, जिसने 21वें दिन देशभर में 55 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, हिंदी डब वर्जन से 10 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ।
थलापति विजय की एक्शन से भरपूर फिल्म जन नायकन ओवरसीज मार्केट में अब तक लगभग 93.20 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर चुकी है। भारत में हुए 226.37 करोड़ रुपये के ग्रोस कलेक्शन को मिला दें, तो फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 319.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
अब बात करते हैं एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डीसी’ की। इस मूवी से डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने बतौर एक्टर डेब्यू किया है और वामिका गब्बी ने फिल्म मे लीड हीरोइन हैं। बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए इस फिल्म की कमाई में छठे दिन कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली और इसका प्रदर्शन काफी स्थिर रहा।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘डीसी’ ने छठे दिन भारत में 5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे एक दिन पहले 5वें दिन फिल्म ने 5.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो कमाई में महज 9.9 फीसदी की ही मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
छठे दिन फिल्म ‘डीसी’ को तमिल, तेलुगु और हिंदी में कुल मिलाकर 4,715 शोज मिले। बीते 6 दिनों में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 37.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि देश में इसका ग्रोस कलेक्शन 43.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। छठे दिन अकेले तमिल में 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। वहीं, तेलुगु वर्जन से 1.40 करोड़ रुपये और हिंदी डब से 20 लाख रुपये की कमाई हुई।
Trending
- चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल
- युवा अपने हौसलों को मजबूत कर लक्ष्य हासिल करें- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
- हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन – मिर्जा एजाज बेग
- रायपुर में स्मार्ट पुलिसिंग का नया अध्याय: कमिश्नरेट के सभी 21 थानों में लागू हुआ ‘e-मालखाना 2.0’
- अबुझमाड़ में विकास का नया दौर: ‘पीएम जनमन’ योजना से पगडंडियां बनीं पक्की सड़क
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- नक्सलमुक्त झीरम तक निकली भाजयुमो की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन


