नई दिल्ली। इस इंडिपेंडेंस डे पर सिनेमाघरों में साल का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है। दरअसल सनी देओल की मच अवेटेड ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ इस शुक्रवार, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और इनके ट्रेलर रिलीज के बाद से इनका काफी बज भी क्रिएट हो चुका है। इन सबके बीच ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। चलिए यहां जानते हैं प्री टिकट सेल में दोनों फिल्मों में से कौन सी आगे चल रही है?
‘बंटवारा 1947’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है। विभाजन के दर्द पर बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। दरअसल इसके ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि सनी इस फिल्म से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा सकते हैं। इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक
‘बंटवारा 1947’ के हिंदी 2डी फॉर्मेट में बुधवार सुबह 7 बजे तक 8 हजार 384 टिकटों की सेल हुई है।
इसी के साथ इसने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 28.24 लाख की कमाई कर ली है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल से हुई कमाई 1.03 करोड़ पहुंच गई है।
अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर सीक्वल फिल्म है। फिल्म के म्यूजिक को पहले ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं इसके ट्रेलर के बाद से फैंस में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं जिसके चलते इसकी अच्छी एडवांस बुकिंग हो रही है।
सैकनिल्क के मुताबिक ‘आवारापन 2’ के फर्स्ट डे के शो के लिए अब तक 2डी फॉर्मेट में 35 हजार 324 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है।
इसी के साथ इसने देशभर में प्री टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 1.24 करोड़ की कमाई कर डाली है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 2.61 करोड़ रुपये हुई है।
अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में और उछाल आएगा।
‘आवारापन 2’ ने प्री सेल में ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक तो एडवांस बुकिंग की रेस में ‘आवारापन 2’ ने में ‘बंटवारा 1947’ पर बढ़त बनाई हुई है। फिलहाल इस रेस में साफ तौर पर इमराश हाशमी आगे है। अब यह देखना होगा कि क्या अगले दो दिनों में इमरान हाशमी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बनाए रखती है या सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ बाजी पलटती है।
‘आवारापन 2’ के बारे
बता दें कि ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की सीक्वल है। इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष भट्ट अपने बैनर, विशेष फिल्म्स के तहत डायरेक्ट किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी ने भी अहम रोल प्ले किया है।
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस पीरियड ड्रामा में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल सहित कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
Trending
- नक्सलमुक्त झीरम तक निकली भाजयुमो की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन
- स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जेलों से छलके खुशी के आंसू: अच्छे आचरण पर 100 कैदी होंगे रिहा, रायपुर से 9 बंदियों की हुई रिहाई
- तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
- नक्सल मुक्त भारत और शहीदों को नमन, 250 से अधिक बाइकों पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण


