नई दिल्ली। टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जादू भारतीय दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले हफ्ते में इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की थी तो वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी और छप्परफाड़ कमाई के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने कितनी कमाई की है?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है और ये फिल्म फिलहाल दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 334.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी तो वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसे देखने लिए बड़ी संख्या में ऑडियंस सिनाघरों में पहुंची और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसन रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 15 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे शनिवार इसने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 31करोड़ रुपये बटोरे। वहीं रिलीज के दूसरे रविवार यानी 11वें दिन इस फिल्म की कमाई में और उछाल आया।
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 11वें दिन 35 करोड कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 416.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बनी भारत में नंबर 1 हॉलीवुड फिल्म
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दूसरे शनिवार को जहां ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के भारत में 373.22 करोड़ के कलेक्शन को मात देकर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी तो वहीं दूसरे रविवार को यानी 11 वें दिन तो इसन कमाल ही कर डाला। दरअसल इसने दूसरे संडे को 416.25 करोड़ की कमाई के साथ जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के 391 करोड़ रुपये की नेट कमाई को पीछे छोड़ दिया और इसी के साथ ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं इसने 11वे दिन भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ एक मार्वल सुपरहीरो फिल्म है जिसमें टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर का किरदार निभाया है। फ़िल्म की कास्ट में जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो भी शामिल हैं। ये फिल्म स्पाइडर-मैन के तौर पर पीटर के सफर को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह सुपरहीरो की पहचान से अलग अपनी ज़िंदगी जीते हुए नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों का सामना करता है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


