खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व एवं नगरनार ब्लॉक कांग्रेस की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर और बेतहाशा बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ व्यापक स्तर पर जनसंपर्क सह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में घाटपदमुर मंडल के ग्राम नेगीगुड़ा सहित विभिन्न बस्तियों और वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क साधा तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पारंपरिक मीटर वापस लगाने की मांग से संबंधित आवेदन फॉर्म भरवाए।
इस दौरान आम जनता ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब से नए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली के बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है और वे गंभीर आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना उनकी पूर्व सहमति या जानकारी के, शासन-प्रशासन द्वारा उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर आम जनमानस के अधिकारों का हनन है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अभियान के दौरान कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का बोझ डाल रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जो खेल चल रहा है, उससे केवल बिजली कंपनियों को फायदा पहुंच रहा है और आम जनता का शोषण हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी और जब तक जबरन थोपे जा रहे इन स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर बहाल नहीं किए जाते, यह जन आंदोलन थमेगा नहीं।
नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही ‘400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना’ को वर्तमान भाजपा सरकार अविलंब पुनः शुरू करे। इस योजना के बंद होने और ऊपर से स्मार्ट मीटर की मार पड़ने के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। यदि सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस पार्टी इस अभियान को और अधिक उग्र रूप देते हुए बड़े पैमाने पर जन-आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान इस दौरान किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष भोजराज नाग, विजय प्रकाश दास,धरमदासनाग,दिलीप साहू,हस्ता राम,तिलक यादव, कमल सेठिया,तिरनाथ बेलसरिया,ललित रावत, माहरु राम कश्यप ,मोहन,रामनाथ सेठिया,उमेशसेठिया,अजय,मुकुंदनेताम,भालुराम मण्डवी,घाटपदमुर मंडल एवं नगरनार ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व उपभोक्ता उपस्थित रहे।
Trending
- सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य
- सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान
- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र
- तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
- विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन


