Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026

    सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल
    • सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य
    • सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान
    • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन
    • मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र
    • तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
    बिलासपुर

    तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन बहनों का एक साथ मेडिकल में चयन पूरे प्रदेश के लिए है प्रेरणादायी उदाहरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले के नेउर गाँव की तीन प्रतिभाशाली बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने इस वर्ष नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नेउर गाँव पहुंच, तीनों छात्राओं से उनके घर पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की माता श्रीमती भगवती महोबिया और पिता राम महोबिया एवं परिजनों से भी मुलाकात की तथा तीनों बेटियों की इस उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को बधाई दी और कहा कि एक ही परिवार की तीन बहनों का एक साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होना न केवल पूरे परिवार के लिए खुशी का अवसर है, बल्कि क्षेत्र और जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि एक ही घर में रहकर तीन बहनों का एक साथ नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करना और सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि नियमित मेहनत, सही दिशा और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों बहनों की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने गाँव या घर पर रहकर सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं।
    मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा ने तीनों छात्राओं से उनकी स्कूली पढ़ाई, नीट परीक्षा की तैयारी और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें और माता-पिता व परिवार के सपनों को अपने कार्यों और उपलब्धियों से पूरा करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    डॉक्टर बनकर क्षेत्र और समाज की सेवा का रखें भाव
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर के रूप में शिक्षा पूरी करने के बाद अच्छे संस्थानों और अस्पतालों में कार्य कर अनुभव प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ अपने क्षेत्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी बनाए रखें। अपनी शिक्षा और अनुभव का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए करने का प्रयास करें, ताकि आपकी सफलता का लाभ समाज और स्थानीय लोगों तक भी पहुंच सके।
    घर पर की ऑनलाइन तैयारी, एक साथ पाई सफलता
    तीनों बहनों ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से नीट परीक्षा की तैयारी की। पढ़ाई के दौरान तीनों एक-दूसरे का सहयोग करती रहीं और अपने लक्ष्य को लेकर लगातार प्रयासरत रहीं। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दो बहनों ज्योति और सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, दोनों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। जबकि बड़ी बहन किरण ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, पांडातराई से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

    August 9, 2026

    पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    August 9, 2026

    कटघोरा-मुंगेली-डोंगरगढ़ रेल लाइन स्वीकृति: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मुंगेली प्रेस क्लब में भव्य स्वागत

    August 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,372

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    बस्तर

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    By Khabar WorldAugust 9, 20260

    25 बच्चों ने ली नई शिक्षा की दीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में…

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026

    सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान

    August 9, 2026

    शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026

    सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान

    August 9, 2026

    शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन

    August 9, 2026

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    August 9, 2026

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

    August 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.