खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इस बार स्वतंत्रता दिवस के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से इस पावन अवसर पर भेजे जाने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ निमंत्रण पत्र में इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विशेष स्थान मिला है। राष्ट्रपति भवन के इस विशेष निमंत्रण पत्र पर बस्तर की पारंपरिक पिटवा कला और ढोकरा (बेल मेटल) शिल्प से उकेरी गई ऐतिहासिक लोकगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ की प्रतीकात्मक आकृति को शामिल किया गया है। यह केवल एक कार्ड पर छपी तस्वीर नहीं है, बल्कि यह इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि बस्तर की प्राचीन लोककला अब राष्ट्रीय फलक पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकी है। इस आमंत्रण पत्र में गोवा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पारंपरिक कलाओं के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर की ढोकरा शिल्प कला अपनी अलग छाप छोड़ रही है।
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की लगभग 300 वर्ष पुरानी झिटकू-मिटकी की यह अमर प्रेमगाथा केवल दो प्रेमियों के समर्पण की दास्तान है। यह बस्तर के आदिवासी समाज की परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और उनकी सांस्कृतिक चेतना का एक जीवंत दस्तावेज है। यही वजह है कि बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा कला में इन दोनों की प्रतिमाओं को हमेशा एक विशेष स्थान मिलता रहा है,और वर्षों से इन्हें सम्मान-चिह्न के तौर पर भेंट किया जाता रहा है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भी छत्तीसगढ़ की तरफ से झिटकू-मिटकी की यही खूबसूरत ढोकरा कलाकृति राष्ट्रपति को भेंट की गई थी। अब इसे स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक निमंत्रण पत्र पर जगह मिलना यह साबित करता है कि बस्तर की यह ऐतिहासिक धरोहर अब पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि झिटकू-मिटकी की यह लोकगाथा सदियों से बस्तर के जनजीवन और लोकआस्था का अभिन्न अंग रही है। राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र में इस लोक प्रतीक को स्थान मिलना प्रत्येक बस्तरवासी और छत्तीसगढ़वासी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, जो आने वाले समय में हमारी लोककला को और अधिक ऊंचाइयां देगा।
Trending
- एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
- छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम
- एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न
- बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस
- मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू


