Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    August 2, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
    • भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
    • फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
    • भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
    • व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
    • शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » डिजिटल दौर का बड़ा खतरा: मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल बना रहा है आपकी गर्दन को असमय ‘बूढ़ा’
    बिज़नेस

    डिजिटल दौर का बड़ा खतरा: मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल बना रहा है आपकी गर्दन को असमय ‘बूढ़ा’

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 2, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसके हाथ में दिनभर मोबाइल न रहता हो। सुबह उठते ही फोन देखना, घंटों सोशल मीडिया चलाना, ऑनलाइन काम करना, वीडियो देखना और चैटिंग करना अब लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। यही आदत धीरे-धीरे हमारी सेहत पर भारी पड़ रही है।
    लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन पर झुक कर देखने की वजह से गर्दन पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे एक ऐसी समस्या तेजी से बढ़ रही है जिसे टेक्स्ट नेक सिंड्रोम कहा जाता है। विशेषज्ञ इसे डिजिटल दौर की ऐसी परेशानी मानते हैं, जो समय से पहले गर्दन और रीढ़ की हड्डी को कमजोर बना सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोबाइल की लत कैसे गर्दन को बूढ़ा बना रही है, टेक्स्ट नेक सिंड्रोम क्या है और इसके लक्षण क्या हैं
    क्या है टेक्स्ट नेक सिंड्रोम?
    टेक्स्ट नेक सिंड्रोम गर्दन और सर्वाइकल स्पाइन से जुड़ी एक समस्या है, जो लंबे समय तक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन देखने के लिए सिर को आगे झुकाकर रखने से होती है। लगातार गलत पोश्चर में रहने से गर्दन की मांसपेशियों, रीढ़ की हड्डी और कंधों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। सामान्य स्थिति में इंसान के सिर का वजन लगभग 10 से 12 पाउंड माना जाता है, लेकिन जैसे-जैसे सिर आगे की ओर झुकता है, गर्दन पर पड़ने वाला दबाव तेजी से बढ़ जाता है। केवल 15 डिग्री झुकने पर यह दबाव लगभग 27 पाउंड तक पहुंच जाता है, जबकि 60 डिग्री तक सिर झुकाने पर गर्दन को लगभग 60 पाउंड तक का भार महसूस हो सकता है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर की बनावट और रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ सकता है।
    मोबाइल की लत कैसे बना रही है गर्दन को बूढ़ा?
    लगातार मोबाइल देखने की आदत के कारण लोग घंटों तक गर्दन झुकाकर बैठे रहते हैं। इससे गर्दन की मांसपेशियां लगातार तनाव में रहती हैं और धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। समय के साथ यह दबाव रीढ़ की हड्डी की सामान्य स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से कई विशेषज्ञ इसे डिजिटल एजिंग या गर्दन के समय से पहले बूढ़ा होने की समस्या भी मानते हैं।
    टेक्स्ट नेक सिंड्रोम के क्या हैं लक्षण?
    अगर किसी व्यक्ति को टेक्स्ट नेक सिंड्रोम की समस्या हो रही है तो उसे कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। जैसे गर्दन में लगातार दर्द और अकड़न, कंधों में दर्द या जकड़न, पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द, सिरदर्द, गर्दन को घुमाने में परेशानी, मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन, हाथों और उंगलियों में सुन्नपन, शरीर के पोश्चर में बदलाव, जैसे झुके हुए कंधे या आगे निकली गर्दन। अगर इन लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    टेक्स्ट नेक सिंड्रोम क्यों होता है?
    विशेषज्ञों के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह मॉडर्न लाइफस्टाइल है। लंबे समय तक मोबाइल या टैबलेट का इस्तेमाल करना, घंटों लैपटॉप पर गलत तरीके से बैठकर काम करना, बिना ब्रेक लिए लगातार स्क्रीन देखना और लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहना इस समस्या का मुख्य कारण माना जाता है। खराब एर्गोनॉमिक्स यानी सही बैठने की व्यवस्था न होना भी गर्दन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा देता है।
    टेक्स्ट नेक सिंड्रोम से बचने के लिए क्या करें?
    इस समस्या से बचने के लिए सबसे पहले मोबाइल का इस्तेमाल सीमित करना जरूरी है। मोबाइल या टैबलेट का इस्तेमाल करते समय स्क्रीन को आंखों के बराबर रखने की कोशिश करें। बैठते समय रीढ़ सीधी रखें और कंधों को पीछे की ओर रखें। हर 20 मिनट बाद कुछ सेकंड का ब्रेक लें ।गर्दन और ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग भी फायदेमंद हो सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सुबह खाली पेट खा लें ये 3 सस्ती चीजें, शरीर में दौड़ उठेगी फुर्ती, खून की कमी भी होगी दूर

    August 1, 2026

    गेंदा को सिर्फ फूल समझने की भूल न करें, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके कई फायदे

    July 31, 2026

    भगवान शिव का प्रिय धतूरा इन 5 बीमारियों में है फायदेमंद, जानिए इसके औषधीय गुण और जरूरी सावधानियां

    July 30, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,163

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,371

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,328
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    By Khabar WorldAugust 2, 20263

    डोंगरिया में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प विधायक प्रणव कुमार मरपची ने…

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान

    August 2, 2026

    भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    August 2, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान

    August 2, 2026

    भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    August 2, 2026

    फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे

    August 2, 2026

    भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

    August 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.