खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल लगातार बदल रही है। गहरे अवदाब के कमजोर पड़ने से वर्षा में कमी आने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को बस्तर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने के संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। शुक्रवार को करीब 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के जारी आकंड़ों के मुताबिक, बीजापुर में 11 सेमी, भैरमगढ़ और औंधी में 8-8 सेमी, सुकमा में 7 सेमी, छोटेडोंगर में 6 सेमी तथा बड़े बचेली, दोरनापाल और गीदम में 5-5 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा कुटरू, ओरछा, दरभा, मानपुर और भोपालपट्नम में 4-4 सेमी, गंगालूर, रेंगाखार कला, पखांजूर, दुर्गकोंदल, तोकापाल, डोंगरगढ़, डौंडी, फरसगांव, बास्तानार और तमनार में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है। वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर बने अवदाब के केंद्र से होते हुए गोपालपुर तक और आगे दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।
राजधानी में आज आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


