नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को रणबीर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार देर रात आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
आलिया भट्ट ने गुरुवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘रामायण’ का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में ‘दिवाली 2026’ लिखा और स्पार्कल इमोजी भी शेयर किए। आलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आलिया के अलावा भूमि पेडनेकर और तारा सुतारिया ने भी नमित मल्होत्रा की पोस्ट पर ट्रेलर को लाइक किया।
रणबीर कपूर की तारीफ में पहले भी कही थी ये बात
इससे पहले, जब रणबीर कपूर का भगवान श्रीराम वाला पहला लुक रिलीज होने वाला था, तब आलिया भट्ट ने एक ज़ूम कॉल के दौरान फैंस से फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की थी।
उन्होंने कहा था कि रणबीर ने इस किरदार के लिए शानदार काम किया है और वो बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि दर्शक भी उनकी परफॉर्मेंस देखें। आलिया ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि रणबीर का काम बेहद शानदार है और यह लोगों की उम्मीदों से भी बढ़कर होगा।
राहा कपूर की पहली थिएटर फिल्म होगी ‘रामायण’
‘रामायण’ आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर के लिए भी खास है। ये राहा की पहली फिल्म होगी, जिसे वो सिनेमाघर में देखेंगी। हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में रणबीर कपूर ने कहा था कि वो अपनी बेटी को ये फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
रणबीर कपूर फिल्म में निभाएंगे डबल रोल
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर डबल रोल निभाते नजर आएंगे। वो इस मेगा बजट फिल्म में भगवान श्रीराम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते दिखाई देंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर ने बताया कि दोनों किरदारों को अलग दिखाने के लिए उन्होंने बॉडी लैंग्वेज, आवाज और भावनाओं पर काफी मेहनत की। उन्होंने इस फिल्म की तैयारी के लिए करीब एक साल तक काम किया।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
Trending
- योग जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा सूर्य नमस्कार का महत्व
- महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान
- कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा
- भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह


