खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक सम्मान मिलने जा रहा है। ‘बस्तर पंडुम-2026’ के विजेता और बस्तर के पारंपरिक प्रतिनिधि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति उनका सम्मान करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 164 सदस्यों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन का दौरा करेगा। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर परगना मांझी, मांझी, चालकी के साथ-साथ पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह आयोजन बस्तर की प्राचीन जनजातीय संस्कृति और उसकी अनूठी पारंपरिक नेतृत्व प्रणाली को राष्ट्रीय पटल पर एक गौरवशाली पहचान दिलाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार
- ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका


