नई दिल्ली। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ये अपकमिंग फिल्म भारी-भरकम बजट में बन रही है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ को 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बना रहे हैं जो दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने टी-सीरीज से साथ बड़ी डील साइन कर ली है।
फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ के मेकर्स ने टी-सीरीज को इसके ऑडियो राइट्स बेच दिए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री के सोर्स ने बताया कि रामायण के साउंड ट्रैक को खरीदने के लिए कई दावेदार थे। कई दौर की बातचीत के बाद, टी-सीरीज ने ₹75 करोड़ की एडवांस पेमेंट के साथ फिल्म के ऑडियो राइट्स खरीद लिए हैं।
टी-सीरीज के साथ ‘रामायण’ मेकर्स ने साइन की अनोखी डील
पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि यह एक रिफंडेबल एडवांस था। भारी-भरकम अमाउंट के बावजूद रिफंडेबल डील ने इसे और खास बना दिया। टी- सीरीज के क्लोज सोर्स ने बताया कि टी-सीरीज ने रामायण के राइट्स खरीद लिए हैं। भूषण कुमार और टी-सीरीज की सीनियर लीडरशिप को फिल्म के गानों में पूरा यकीन है।
इस डील के तहत टी सीरीज ने 75 करोड़ रुपये की एडवांस पेमेंट कर ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स के राइट्स खरीद लिए हैं। यह डील किसी भी भारतीय संगीत कंपनी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी म्यूज़िक राइट्स डील्स में से एक है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और हंस जिमर पहली बार किसी भारतीय फीचर फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं।
30 जुलाई को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
निर्माताओं ने मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज की नई डेट का ऐलान किया था। इसे अब दुनिया भर में 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जाएगा। पहले ये ट्रेलर 24 जून को रिलीज होना था लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने ऐलान करते हुए लिखा था, ‘शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को तड़के 4:15 बजे (IST) दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ रामायण के नए सवेरे का स्वागत करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
- पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न


