खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम में गुरु दर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी और श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा पहुंचेंगे।
इन कार्यक्रमों के बाद दोपहर में वे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। वहीं रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार
- ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका


