नई दिल्ली। थलापति विजय इन दिनों फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को 7 महीने के बाद सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी मिली है और ये आते ही छा गई है। बतौर तमिलनाडु सीएम विजय की ये पहली फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर रविवार को बंपर कमाई की और 10 बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चलिए बताते हैं इसकी कमाई।
‘जन नायकन’ का डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के मौके पर 42.70 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट आई और दूसरे दिन 21.15 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि शनिवार को बंपर कमाई, जो कि शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा रही। इसने 28.50 करोड़ का बिजनेस किया था।
– अब फिल्म को रविवार का भरपूर फायदा मिला और इसने रात 10.30 बजे तक 32 करोड़ का कलेक्शन किया है।
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 43.7% दर्ज की गई है।
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 124.75 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
ओपनिंग वीकेंड में तोड़ा 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
इसी के साथ ही ‘जन नायकन’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 10 बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है। देखिए पूरी लिस्ट।..
1. द ओडिसी- 102.61 करोड़ (10 दिन)
2. अल्फा- 59.02 करोड़
3. कॉकटेल 2- 104.52 करोड़
4. मैं वापस आऊंगा- 64.65 करोड़
5. है जवानी तो इश्क होना है- 61.78 करोड़
6. चांद मेरा दिल- 31.14 करोड़
7. पति पत्नी और वो दो- 59.29 करोड़
8. राजा शिवाजी- 105.68 करोड़
9. ओ रोमियो- 83.35 करोड़
10. मर्दानी 3- 52.99 करोड़
2026 की तमिल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी ‘जन नायकन’
गौरतलब है कि ‘जन नायकन’ ने 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। ये इस साल की तमिल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है। नंबर 1 पर सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ है, जिसने 198 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपने नाम नंबर 1 का ताज कर पाती है या नहीं।
बहरहाल, अगर तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के बारे में बात की जाए तो पहले इसे जनवरी, 2026 के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाना था लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन ना मिलने की वजह से इसकी रिलीज पर तलवार लटक गई थी, जिसके बाद काफी बवाल मचा और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। 7 महीने की जद्दोजहद के बाद इस फिल्म को थिएटर में रिलीज कर दिया गया। फिल्म में विजय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी हैं। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को लोग खूब एन्जॉय किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
- रायपुर में 70 लाख की हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश: 12 घंटे में घरेलू कुक और उसका साथी नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का संबल: मुंगेली की पद्मिनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं हर महीने की राशि
- ’विष्णु के सुशासन में सशक्त हुई खाद्य सुरक्षा- पीडीएस के माध्यम से लाखों परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा की गारंटी


