नई दिल्ली। तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय ‘जना नायकन’ के साथ अपने 30 साल के शानदार एक्टिंग करियर को खत्म करने जा रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म सात महीने की देरी के बाद गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था और इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई थी। इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की। अब हर किसी की नजर इसके दूसरे दिन के कलेक्शन पर हैं। यहां जानते हैं ‘जना नायकन’ दूसरे दिन यानी फ्राइडे को कितनी कमाई कर रही है?
‘जना नायकन’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘जना नायकन’ की ओपनिंग अच्छी रही है। ये विजय की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
पहले दिन, ‘जना नायकन’ ने 13 हजार 67 शो से 42.70 करोड़ की नेट कमाई की है।
वहीं फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹42.70 करोड़ हो गया है।
इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 50.28 करोड़ हुआ है।
‘जना नायकन’ दूसरे दिन कितना कर रही है कलेक्शन
‘जना नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है लेकिन दूसरे दिन सुबह और दोपहर के शो इसकी कमाई की स्पीड काफी मंदी देखी जा रही है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 10.30 बजे तक फिल्म ने 20.50 करोड़ ही कमाई हैं।
इसकी ऑक्यूपेंसी 28.9% दर्ज की जा रही है।
फिलहाल फिल्म का दो दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 63.20 करोड़ रुपये हो गया है।
‘जना नायकन’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए?
‘जना नायकन’ को रिलीज के पहले दिन विदेशो में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सैकनिल्क के आकड़ो के मुताबिक इस फिल्म ने ओवरसीज में ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 78. 27 करोड़ रुपये हुई है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


