Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान

    November 27, 2026

    आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
    • छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
    • आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
    • डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार
    • मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी: प्रशासनिक अधिकारियों, होटल कारोबारी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 9 फर्मों पर शिकंजा
    • छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मानसून में डेंगू की नो टेंशन! भारत में आई पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’, जानिए असर, डोज और कीमत
    बिज़नेस

    मानसून में डेंगू की नो टेंशन! भारत में आई पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’, जानिए असर, डोज और कीमत

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 25, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। बारिश की पहली बूंद के साथ ही भारत में एक अनचाहा मेहमान दस्तक देता है- मच्छर। ये मच्छर अपने साथ लाते हैं डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी, जो 2025 में 1.21 लाख मामलों में 131 मौतों की वजह बनी। इस बार मानसून में एक अच्छी खबर भी आई है। भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ (QDENGA) को मंजूरी दे दी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगवाने से पहले किसी तरह की जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। क्या यह डेंगू से पूरी तरह बचा पाएगी और कितने की मिलेगी…
    डेंगू मच्छर की दुश्मन क्यूडेंगा वैक्सीन आखिर है क्या?
    क्यूडेंगा जापान की दवा कंपनी टाकेडा ने बनाई है। यह एक लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन है। इसका मतलब है कि इसमें डेंगू के वायरस को कमजोर करके शरीर में डाला जाता है। यह वायरस बीमारी पैदा नहीं करता है। शरीर का इम्यून सिस्टम इसे पहचानकर इसके खिलाफ एंटीबॉडी जरूर बना लेता है।
    इस तरह जब कभी असली डेंगू का वायरस शरीर पर हमला करता है तो शरीर पहले से तैयार रहता है और बीमारी को गंभीर नहीं होने देता। सबसे बड़ी बात यह है कि यह वैक्सीन डेंगू के चारों प्रकारों (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) से एक साथ सुरक्षा देती है। सबसे बड़ी खासियत इसे लगवाने के लिए कोई जांच नहीं होती है।
    बिना जांच के वैक्सीन लगवाना कितनी बड़ी बात है?
    अभी तक दुनिया में डेंगू की जो वैक्सीन थीं, उन्हें लगवाने से पहले यह जांच कराना जरूरी था कि मरीज को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं। अगर किसी को पहले डेंगू नहीं हुआ था और वह वैक्सीन लेता था, तो उसे भविष्य में डेंगू होने पर बीमारी और गंभीर होने का खतरा रहता था, लेकिन क्यूडेंगा के साथ यह चिंता नहीं है।
    कंपनी के बड़े पैमाने पर क्लिनिकल ट्रायल किए। इनमें 20,000 से ज्यादा बच्चों और वयस्कों को शामिल किया गया। ट्रायल से साबित हुआ कि यह वैक्सीन उन लोगों के लिए भी सुरक्षित है जिन्हें पहले कभी डेंगू नहीं हुआ। यही वजह है कि यह भारत जैसे देश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, जहां बड़े पैमाने पर जांच कराना एक बड़ी चुनौती है।
    यह वैक्सीन कैसे काम करेगी और किस तरह लगवाएं?
    यह वैक्सीन 6 साल से लेकर 60 साल तक के लोगों को लगाई जा सकती है। इसकी दो डोज होती हैं, जिनके बीच 3 महीने का गैप रखना जरूरी है।
    पहली डोज के बाद शरीर में वायरस के खिलाफ शुरुआती सुरक्षा तैयार हो जाती है।
    दूसरी डोज इस सुरक्षा को लंबे समय के लिए मजबूत कर देती है।
    ट्रायल्स के आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन लेने के बाद डेंगू से अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 84% तक कम हो जाती है और संक्रमण का खतरा 61% तक घट जाता है।
    क्यूडेंगा वैक्सीन की कीमत कितनी होगी और कब मिलेगी?
    टाकेडा कंपनी ने अभी भारत में इस वैक्सीन की सटीक कीमत तय नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक इसकी एक डोज 4,000 से 5,000 रुपए के बीच हो सकती है। कंपनी जल्द ही इसे भारत के प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिकों में मिलने लगेगी। सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम में इसे कब और कैसे शामिल किया जाएगा, इस पर अभी फैसला होना बाकी है।
    क्या यह वैक्सीन भारत में ही बनेगी?
    नहीं. यह वैक्सीन जर्मनी से भारत में इम्पोर्ट होगी। इसके लिए टाकेडा ने Biological E. के साथ साझेदारी की है। टाकेडा की जर्मनी में सिनजेन स्थित फैसिलिटी और पार्टनर IDT Biologika GmbH में प्रोडक्शन किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि आने वाले समय में वैक्सीन की कीमत कम होगी और देश भर में इसकी उपलब्धता तेजी से बढ़ाई जा सकेगी। इससे भारत सिर्फ अपनी जरूरत ही नहीं पूरी करेगा, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी यह वैक्सीन सप्लाई कर सकता है।
    तो क्या अब डेंगू से मौत नहीं होगी?
    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह वैक्सीन बेशक एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन यह सोचना गलत होगा कि डेंगू अब पूरी तरह खत्म हो जाएगा। वैक्सीन का मकसद डेंगू को गंभीर होने से रोकना और मृत्यु दर को कम करना है। यह कोई जादू की छड़ी नहीं है। डेंगू को पूरी तरह हराने के लिए मच्छरों पर कंट्रोल पाना सबसे ज्यादा जरूरी है। सही समय पर बीमारी की पहचान और सही इलाज भी उतना ही अहम है। हालांकि, यह वैक्सीन उस दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
    भारत में हर साल डेंगू का कितना कहर?
    नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, 2023 में भारत में डेंगू के 2.89 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे और लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी। 2024 में यह आंकड़ा और भयावह रहा, जब देश में 3.1 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए और मरने वालों की संख्या 1,400 के पार चली गई। ये आंकड़े बताते हैं कि डेंगू भारत के लिए कितनी बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है।
    इस मानसून में क्यूडेंगा वैक्सीन एक बड़ी उम्मीद लेकर आई है। यह देश के करोड़ों लोगों को डेंगू के डर से बचा सकती है और हर साल आने वाली उस आफत को रोक सकती है जो हजारों परिवारों को तोड़ देती है। यह भी याद रखना होगा कि वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों से बचाव, पानी जमा न होने देना और बीमारी के लक्षणों को गंभीरता से लेना उतना ही जरूरी रहेगा। तकनीक और जागरूकता दोनों साथ चलेंगी, तभी डेंगू को पूरी तरह हराया जा सकेगा।
    डेंगू की रोकथाम के लिए लॉन्च हुए क्यूड़ेंगा वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने पर पटना के डॉक्टर खुश हुए। PMCH अधीक्षक और मशहूर फिजिशियन डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि यह एक रामबाण मिल गया है। जिस तरह हमने वैक्सीन के जरिए कोविड को हराया है, उसी तरह डेंगू को भी हरा देंगे। डेंगू से होने वाली मौतों में कमी आएगी और आंकड़े भी कम होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

    November 26, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

    By Khabar WorldNovember 27, 20261

    कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा…

    छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान

    November 27, 2026

    आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान

    November 27, 2026

    आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

    November 27, 2026

    डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार

    November 27, 2026

    मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    November 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.