नई दिल्ली। कई रुकावटों और देरी के बाद एक्टर से नेता बने विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। विजय के अलावा ‘जन नायकन’ में ममिता बैजू, प्रकाश राज, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण भी अहम भूमिकाओं में हैं। लंबे समय से इंतजार की जा रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। ‘जन नायकन’ ने भारत और विदेशों में शानदार ओपनिंग की है।
जन नायकन ने भारत में की शानदार ओपनिंग
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार ‘जन नायकन’ ने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म को पहले दिन 13,067 शो में दिखाया गया। घरेलू स्तर पर 48.27 करोड़ रुपये और विदेशों में 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में यह इस साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्म ओपनिंग में से एक बन गई है।
जन नायकन ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई
फिल्म की कमाई में तमिल वर्जन का दबदबा रहा, जिसने 36.50 करोड़ कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन में 2.75 करोड़ कलेक्शन रहा। हिंदी वर्जन से 1.75 करोड़ की कमाई हुई। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की भारत में कुल ऑक्यूपेंसी 41.6% रही। तमिल में इस फिल्म को काफी मुनाफा हो रहा है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों में विजय की फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लोगों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
जन नायकन ओपनिंग डे ऑक्यूपेंसी
गुरुवार को तमिल वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 68.31% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 73.85% थी। उसके बाद दोपहर में यह 62.46% रही। शाम को ऑक्यूपेंसी 63.62% थी, जबकि रात के शो में यह बढ़कर 73.31% हो गई। तेलुगु वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 27.81% रही, जिसमें सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स रात के शो में 33.58% मिला। हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 14.60% रही। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी गई और रात के शो में ऑक्यूपेंसी 20.33% रही।
जन नायकन की बेहतरीन कास्ट
एच. विनोद ने विजय की आखिरी थिएटर रिलीज फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में थलापति विजय ने वेट्री कोंडन का रोल निभाया है, जो एक निडर पूर्व पुलिस ऑफिसर हैं। वह अपनी गोद ली हुई बेटी विजी को सैनिक बनाने का वादा पूरा करने के लिए पक्के इरादे के साथ काम करते हैं। वहीं जॉन हिमलर के रोल में बॉबी देओल हैं। फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, जिनमें पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
- जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
- छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दंतेवाड़ा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
- दर्दनाक हादसा: पानी के पंप में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में पूरा परिवार
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धमकी भरी भाषा राजनीतिक हताशा का प्रमाण- केदार कश्यप
- छात्रों पर लाठीचार्ज व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की


