नई दिल्ली। भारत का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई को पहले टी20 के साथ शुरू होगा। वीवीएस लक्ष्मण इस सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच रहेंगे। भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। जिम्बाब्वे दौरे पर श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जानें इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करेंगे। टीम में प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और ओपनर बल्लेबाज हैं, लेकिन प्रभसिमरन को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। इसके बाद नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय है, जिसमें तीन नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, चार नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर और पांच नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा हैं।
इस सीरीज के लिए रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह मिलना मुश्किल है। छह नंबर पर शिवम दुबे और सात नंबर पर सूर्यांश शेडगे खेलते दिख सकते हैं। दोनों गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में इन्हें मौका मिलने की ज्यादा उम्मीद है।
गेंदबाजी में रवि बिश्नोई मुख्य स्पिनर हो सकते हैं। इसके अलावा आठ नंबर पर हर्ष दुबे को भी मौका मिलने की उम्मीद है। इस तरह भारत के पास स्पिन के दो विकल्प रहेंगे। तेज गेंदबाजी में प्रिंस यादव के साथ स्पीड स्टार मयंक यादव एक्शन में नजर आ सकते हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, सूर्यंशा शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और मयंक यादव
Trending
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर
- प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव विकासशील
- रायपुर में भाजपाइयों द्वारा पथराव का वीडियो साझा कर भूपेश बघेल भड़के, बोले- “हद में रहिए भाजपा वालों!”
- सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED और राज्य सरकार की याचिकाएं खारिज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
- प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस
- भिलाई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार से मिलीं शराब की बोतलें
- रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम जारी: 23 और 24 जुलाई को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची


