नई दिल्ली। अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित ‘धमाल 4’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कामयाबी हासिल कर रही है। यह एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म हर दिन अपने कलेक्शन में इजाफा कर रही है और दूसरे वीक में भी ये सॉलिड परफॉर्म कर रही है। इसने अक्षय कुमार की दो फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नज़र ‘स्काई फ़ोर्स’ पर है। चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को कितनी कमाई की है?
‘धमाल 4’ ने 12वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी थमने के मूड में नहीं हैं। दूसरे सोमवार को अच्छी पकड़ बनाए रखने के बाद, ‘धमाल 4’ ने दूसरे मंगलवार को भी बढ़त दिखाई है। दरअसल पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और फैमिली ऑडियंस के लगातार सपोर्ट की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है और हर दिन करोड़ों छाप रही है। यहां तक कि नई रिलीज ‘द ओडिसी’ के आगे भी ‘धमाल 4’ का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो
पहले हफ्ते में 96 करोड़ के कमाने के बाद 8वें दिन इसने 5.50 करोड़, 9वें दिन 10.25 करोड़, 10वें दिन 12.75 करोड़ और 11वें दिन 3.25 करोड़ कमाए।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कमाई में तेजी दिखाते हुए 8 हजार 533 शोज से 4 करोड़ बटोरे हैं।
इसके बाद इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई 131.75 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 156.80 करोड़ तक पहुंच गया है।
‘धमाल 4’ ने अक्षय की फिल्म को दी मात
‘धमाल 4’ ने हाल ही में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ (129.95 करोड़) की कमाई का आंकड़ा पार किया था। 12वें दिन इसने अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’ के 131 करोड़ के लाइफटाइ कलेक्शन को मात दे दी। अब ये अक्षय की ही ‘वेलकम टू द जंगल’ (136.98 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए तो लग रहा है कि ‘धमाल 4’ दूसरे बुधवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ की 136.98 करोड़ की कमाईको पीछे छोड़ देगी और इसी के साथ साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी।
‘धमाल 4’ ने 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
कोईमोई के मुताबित ‘धमाल 4’ को 150 करोड़ की लागत में बनाया गया है। वहीं रिलीज के 12 दिनों में इसने 131.75 करोड़ कमा लिए हैं। यानी इसने अपना 87.83% फीसदी बजट रिकवर कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म तीसरे वीकेंड तक अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी और बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल कै टैग भी हासिल कर लेगी।
Trending
- छतीसगढ़ में PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम के बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद
- स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
- कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
- बस्तर संभाग में सुबह से जारी है जाेरदार बारिश
- कांकेर पुलिस ने प्रोजेक्ट संवाद के तहत तनाव प्रबंधन पर किया कार्यशाला का आयोजन


