नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यहां तक कि क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ के आने का भी अजय देवगन स्टारर फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा है और दूसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। दूसरे शनिवार को जबरदस्त तेजी के साथ डबल डिजिट में कमाई करने के बाद ‘धमाल 4’ ने दूसरे संडे तो कमाल ही कर दिया। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘धमाल 4’ ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
‘धमाल 4’ रिलीज के पहले दिन से अपने कलेक्शन से हैरान कर रही है। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी की फिल्म होने का इसे पूरा फायदा मिला और ये दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही है। यही वजह है कि पहले हफ्ते में 96 करोड़ की कमाई करने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर भी धुआंधार नोट छापे हैं।
बता दें कि इसने दूसरे फ्राइडे 5.50 करोड़ कमाए थे लेकिन दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन इसने कमाई में 50 फीसदी के करीब तेजी दिखाते हुए 10.25 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद इसे दूसरे संडे भी छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है और इसने जबरदस्त उछाल दिखाया है।
दरअसल रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को ‘धमाल 4’ ने 12.75 करोड़ कमा डाले हैं।
इसी के साथ ‘धमाल 4’ की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 124.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘धमाल 4’ बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
‘धमाल 4’ ने दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार परफॉर्म किया है और रिलीज के 10 दिनों में इसकी कमाई 124.50 करोड़ हो गई है। वहीं बता दें कि इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है। ऐसे में ये अपनी लागत वसूलने से अब तकरीबन 75 करोड़ रुपये दूर रह गई है। अच्छी बात ये है कि इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज नहीं है ऐसे में ‘धमाल 4’ के पास कमाई करने का लिए भरपूर मौका है और फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए तो लग रहा है कि अपने तीसरे वीकेंड तक ये अपना बजट वसूल कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि ये अब दूसरे हफ्ते में कैसा परफॉर्म कर पाती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद
- रायपुर में ‘वेलकम मानसून’ की धूम: 40 से अधिक महिलाओं ने बॉलीवुड अंदाज में बिखेरा जलवा, सेहत और सशक्तिकरण का दिया संदेश
- ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: सहारा इंडिया घोटाले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
- 22 जुलाई को होगी साय मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम फैसलों की संभावना
- नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना, कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर


