खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक और कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, विभिन्न प्रकोष्ठों के समन्वय को बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आग्रह किया।
Trending
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत
- मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन
- जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
- उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ‘अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय’ : रजत बंसल


