नई दिल्ली। आमिर खान ने रविवार, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन सबके बीच सलमान खान की भी एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में सलमान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
दरअसल सलमान खान की ये पुरानी वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान की है। इस वीडियो में कपिल शर्मा ने आमिर की लव लाइफ को लेकर सलमान को चिढ़ाया था। आमिर द्वारा गौरी को दुनिया से मिलवाने का जिक्र करते हुए कपिल ने कहा, “आमिर सर ने अभी सबको अपनी गर्लफ्रेंड से इंट्रोड्यूस कराया है और आप तो उनसे 6 महीने छोटे भी हो, वो रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे।”
कपिल शर्मा की ये बात सुनकर सलमान खान मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, “देखो यार आमिर की बात ही कुछ और है। आमिर एक आउटस्टैंडिंग पर्सनैलिटी हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वह एक परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक वो शादी को एक दम परफेक्ट नहीं कर लेगा, वो करते जायेगा।
इस बीच बता दें कि आमिर खान ने रविवार को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर पर गौरी स्प्राट से एक रजिस्टर्ड सेरेमनी में शादी की। इस इंटीमेट वेडिंग में कपल के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से आशुतोष गोवारिकर से लेकर एली अवारम और रिया चक्रवर्ती आमिर और गौरी की शादी में शरीक हुए। बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर गौरी को इंट्रोड्यूस कराया था। आमिर ने बताया था कि वह और गौरी एक-दूसरे को 25 साल से ज़्यादा समय से जानते हैं। हालाँकि, उनके बीच रोमांटिक रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ था।
आमिर खान की गौरी संग है तीसरी शादी
इसी के साथ ये भी बता दें कि आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी है। इससे पहले उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं। एक्टर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं जुनैद खान और इरा खान। आमिर और रीना साल 2002 में अलग हो गए थे। वहीं साल 2005 में आमिर ने फिल्म मेकर किरण राव संग शादी रचाई। इस जोड़ी का एक बेटा आजाद है। इनका 2021 में तलाक हो गया था।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


