खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सुंदरराज पी. की जगह ली है। सुंदरराज पी. अब भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ANI) में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह में बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बस्तर रेंज, जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरराज पी. ने बद्रीनारायण मीणा का स्वागत करते हुए उनके सफल और सुरक्षित कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सुंदरराज पी. ने विश्वास जताया कि बस्तर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी नए IG को भी उसी समर्पण और टीम भावना के साथ सहयोग देंगे, जैसा उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान मिला। बस्तर में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए शासन, पुलिस मुख्यालय, बस्तर की जनता, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों, सभी सुरक्षा बलों, नागरिक प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री


