खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। प्रदेश में आज और कल भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से काले बादल छाए रहे। दोपहर तक उमस ने लोगों को परेशान किया, इसके बाद फिर हल्की बूंदबांदी ने थोड़ी राहत दी। आज भी शहर में इसी तरह का मौसम बना हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक मौसमी द्रोणिक औसत समुद्र तल पर पांजब से बांगल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से तक फैली हुई है और औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है। बांगल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और उससे सटे दक्षिणी बांग्लदेश देश के ऊपर, औसत समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरणा बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पक्षिम की ओर झुक रहा है। इसके प्रभव से 3 जुलाई 2026 के आसपास उत्तर-पक्षिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर, एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरणा स्थित है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा बलरामपुर-रामानुजगंज में 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 34, जशपुर में 33.5, अंबिकापुर में 33.1, कोरबा में 32.9, दुर्ग में 30.6 और जगदलपुर में 28.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा चलने और बारिश के भी संकेत हैं। अधितकम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री


