खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पूर्व में आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार रुपये और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था । आज मंगलवार को जब आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू कर दी। मौके पर रिश्वत की राशि जब्त की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसीबी के डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के आधार पर सत्यापन करने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में फिलहाल किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है, हालांकि मामले की जांच जारी है और जांच में अन्य किसी की भूमिका मिलने पर उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
- आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप
- छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरकों का बढ़ा क्रेज: कम लागत में बंपर पैदावार की ओर बढ़े किसान, समितियों में 5.33 लाख बोतलें भंडारित
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला, खरीफ 2026 में यूरिया वितरण की 80% सीमा खत्म, अब मिलेगा एकमुश्त खाद


