खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में नाइट टूरिज्म को नई पहचान देने का सपना अब सवालों के घेरे में है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई लेजर लाइट वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। दो-तीन बार परीक्षण के बावजूद परियोजना आज तक नियमित संचालन में नहीं आ पाई। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने मामले पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट कराने की बात कही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर करोड़ों की यह महत्वाकांक्षी योजना कब अंधेरे से निकलकर पर्यटकों के लिए रोशनी बिखेरेगी।
मिली जानकारी के अनुसार इसे लगाने वाले ठेकेदार ने सिस्टम किसी विभाग को आधिकारिक रूप से हैंडओवर ही नहीं किया। नतीजा यह है कि रख-रखाव के अभाव में कई लाइटें और उपकरण गायब हो चुके हैं। लेजर शो में उपयोग होने वाली बैटरियां भी अब वहां मौजूद नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि परियोजना का कभी औपचारिक उद्घाटन तक नहीं हुआ। आज पर्यटकों के स्वागत में खड़े पोल तो दिखाई देते हैं, लेकिन उन पर रोशनी नहीं जलती। पर्यटकों का कहना है कि यदि यह लेजर शो शुरू हो जाए तो चित्रकोट की खूबसूरती रात में भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि करोड़ों की यह परियोजना यूं ही बंद रहना सरकारी संसाधनों की बर्बादी है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, विश्वासा बाई के पूरे हुए सुरक्षित आवास के सपने
- कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा: गुप्ता ट्रेवल्स की बस ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, 4 ग्रामीण घायल
- “ऑपरेशन आघात” को मिली बड़ी सफलता- जंगलों में चल रही एक अवैध महुआ शराब भट्टी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
- सफलता की नई इबारत: उद्यानिकी विभाग की मचान विधि से चमकी कमार कृषक खीमांशु की तकदीर
- बालोद में सनसनी: घर के भीतर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
- जशपुर के किसानों को बड़ी सौगात, ‘घरजियाबंधान जलाशय योजना’ के लिए ₹51.06 करोड़ मंजूर
- चित्रकोट जलप्रपात: ₹10 करोड़ का ‘नाइट टूरिज्म’ प्रोजेक्ट कबाड़ में तब्दील, उद्घाटन से पहले ही गायब हुए उपकरण
- कोरबा में सनसनी: हसदेव डैम में मिला लापता युवती का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस


