खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र स्थित हसदेव डैम में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुाती जानकारी के अनुसार युवती के डैम से करीब 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष), पिता- नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नंदनी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह दर्री हसदेव डैम में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि नंदनी मेहर एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। जब वह मंगलवार सुबह भी घर नहीं लैटी तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान आसपास के लोगों से उन्हें दर्री डैम में एक युवती का शव मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नंदनी के रूप में की।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने यह कदम कब, कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सफलता की नई इबारत: उद्यानिकी विभाग की मचान विधि से चमकी कमार कृषक खीमांशु की तकदीर
- बालोद में सनसनी: घर के भीतर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
- जशपुर के किसानों को बड़ी सौगात, ‘घरजियाबंधान जलाशय योजना’ के लिए ₹51.06 करोड़ मंजूर
- चित्रकोट जलप्रपात: ₹10 करोड़ का ‘नाइट टूरिज्म’ प्रोजेक्ट कबाड़ में तब्दील, उद्घाटन से पहले ही गायब हुए उपकरण
- कोरबा में सनसनी: हसदेव डैम में मिला लापता युवती का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद: धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, भारी पुलिस बल मौजूद
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व


