नई दिल्ली। अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार शुरुआत के बाद इसने स्ट्रॉन्ग पॉजिटिल वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ओपनिंग वीकेंड़ पर जमकर नोट कूटे। अब इस फिल्म ने मंडे टेस्ट भी क्लियर कर लिया है। जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन
अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म होने की वजह से इसे खूब दर्शक मिल रहे हैं। इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों छाप रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यू में ही 3.75 करोड़ कमा लिए थे। इसके बाद पहले दिन इस फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसने 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड कमाए। इसी के साथ फ़िल्म ने भारत में तीन दिनों में (गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यू सहित) 63.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए।
वहीं रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को इसने 8.50 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 72.25 करोड़ रुपये हो गई है।
बनी फर्स्ट मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की तीसरी फिल्म
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म की कमाई में मंडे को बेशक 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसने आसानी से भूत बंगला (8.1 करोड़) ‘ओ’रोमियो’ (5.10 करोड़) और ‘कॉकटेल 2’ (6.90 करोड़) के फर्स्ट मंडे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ इसने बॉलीवुड की साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ‘फर्स्ट मंडे’ कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है।
ये हैं 2026 की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ‘फर्स्ट मंडे’ कमाई वाली फिल्में
धुरंधर 2: 66.1 करोड़
बॉर्डर 2: 63.59 करोड़
वेलकम टू द जंगल- 8.50 करोड़
भूत बंगला: 8.1 करोड़
कॉकटेल 2: 6.90 करोड़
ओ’रोमियो: 5.10 करोड़
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


