खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे शातिर महिला को गिरफ्तार किया है जो छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से पहचान बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का काम करती थी। आरोपी महिला ने अब तक 7 लोगों से लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला लता धीवर (उम्र 36 वर्ष), पति आकाश धीवर, निवासी वार्ड क्रमांक 05 ने पीड़ितों को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से पहचान होने का झांसा दिया था। उसने किसी को कृषि विभाग तो किसी को जिला अस्पताल में नौकरी लगाने का वादा किया था। हाल ही में तीन पीड़ितों से उसने नौकरी के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये ठगे थे। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी महिला लता धीवर अब तक कुल 7 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और उनसे कुल 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर चुकी है। आरोपी महिला ने ठगी की इस पूरी रकम को खुद के पास न रखकर अपने एक साथी द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किया है। पुलिस अब उस बैंक खाते और महिला के मददगार साथी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पीड़ितों की लिखित शिकायत पर बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी महिला को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार


