खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व साेमवार 29 जून जयेष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ हो जायेगा। श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों के द्वारा परंपरानुसार दूध, दही, घी,शहद, पंचामृत, एवं इंद्रावती नदी के पवित्र जल से भगवान शालीग्राम के अभिषेक किये जाने के बाद प्रभु श्रीजगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों को चंदन स्नान करवाया जायेगा। इसके बाद भगवान के विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित किया जाएगा।
360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के तहत परंपरानुसार साेमवार 29 जून को ग्राम आसना से भगवान शालीग्राम को श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया जायेगा। तत्पश्चात समाज के पदेन पाढ़ी एवं पाणिग्रही के मार्गदर्शन में इंद्रावती नदी के पवित्र जल जगन्नाथ मंदिर लाकर भगवान शालिग्राम का दूध, दही, घी,शहद, पंचामृत, एवं इंद्रावती के पवित्र जल से अभीषेक कर चंदन स्नान के साथ देवस्नान-चंदन जात्रा पूजा विधान संपन्न किया जावेगा। इसके बाद भगवान के विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रभु श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 30 जुन से शुरू होकर 14 जुलाई तक जारी रहेगा, इस दौरान दर्शन वर्जित होगा, 15 जुलाई को नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ स्वामी के दर्शन होंगे। 16 जुलाई को श्रीगाेंचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ ही प्रभु श्रीजगन्नाथ स्वामी जनकपुरी सिरहासार भवन में 09 दिनों तक रहेंगे, जहां बस्तर गोंचा पर्व के विविध पूजा विधान परंपरानुसार संपन्न किये जायेगे।
Trending
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, कलेक्टर देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
- छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बिलासपुर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य: आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना
- महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’


