खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों तक मानसून अगले 3-4 दिनों तक पहुंचेगा। राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है, लेकिन उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह बारिश की संभावना जताई गई है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। मुंगेली में 5 सेमी और दरभा में 4 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा कई जगहों पर पानी गिरा है।
रायपुर और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं। वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सुकमा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शंखनाद: कलेक्टर और एसपी ने बच्चों को पिलाई ‘सुरक्षा की दो बूंद
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
- वरिष्ठ संपादक कैलाश यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक
- स्नान से पहले भगवान शिव का करें स्मरण और ॐ नमः शिवाय जाप, मिलती हैं मानसिक शांति
- IND vs IRE: बेलफास्ट में टीम इंडिया पर सीरीज हारने का खतरा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: दूसरे दिन की बंपर कमाई, दिशा पाटनी के करियर की बनी 5वीं सबसे बड़ी फिल्म


