खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा एवं जनसेवा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मंत्री राजवाड़े ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य धरोहर है तथा उनके परिवारों का सम्मान और संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को शहीद परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शहीद की माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने को कहा, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, विश्वास और शांति के नए युग की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में प्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना हम सभी का दायित्व है। शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
Trending
- नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
- शहादत को सलाम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय कार्ड जारी करने के निर्देश
- सोमवार के दुर्लभ संयोग में ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ‘क्या करें, क्या न करें’ की पूरी गाइड
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने भी ‘कॉकटेल 2’ ने गाड़े झंडे, 8वें दिन दिखाई उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन
- खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: जानिए करौंदा के 7 वैज्ञानिक फायदे जो इसे बनाते हैं ‘सुपरफ्रूट’


