Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    June 26, 2026

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    • ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
    • कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
    • नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
    • महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
    • नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
    • रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आज है निर्जला एकादशी, जानें क्यों इसे सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है
    धर्म आध्यात्म

    आज है निर्जला एकादशी, जानें क्यों इसे सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 25, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रतों का विशेष महत्व माना गया है, लेकिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ और फलदायी बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन रखा जाने वाला व्रत इतना प्रभावशाली माना जाता है कि इससे वर्षभर की सभी एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस बार निर्जला एकादशी का आज रखा जाएगा। निर्जला एकादशी को सबसे कठिन व्रतों में गिना जाता है, क्योंकि इस दिन व्रती सूर्योदय से लेकर अगले दिन पारण तक अन्न तो दूर, जल का सेवन भी नहीं करते हैं। यही कारण है कि इसे “निर्जला” एकादशी कहा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना को समर्पित माना जाता है।
    ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शर्मा बताते हैं कि निर्जला एकादशी का व्रत विधि-विधान और संकल्प के साथ करना चाहिए। प्रातःकाल स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूरे दिन भगवान के नाम का स्मरण, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस व्रत से व्यक्ति को पापों से मुक्ति, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि भी होती है।
    भगवान विष्णु को लगाएं पीले रंग का भोग
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन पीले पुष्प, केले, आम, बेसन के लड्डू, केसरयुक्त खीर अथवा अन्य पीले पकवानों का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए।
    जल सेवा का मिलता है विशेष पुण्य
    निर्जला एकादशी का एक महत्वपूर्ण संदेश जल संरक्षण और जल सेवा भी माना जाता है। स्वयं जल का त्याग करने वाले श्रद्धालु इस दिन राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत और मीठे जल का वितरण करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को जल पिलाना महादान के समान पुण्य प्रदान करता है।
    दान-पुण्य से बढ़ता है व्रत का फल
    धर्मग्रंथों में निर्जला एकादशी के दिन अन्न, वस्त्र, जलपात्र, छाता, पंखा और जरूरतमंदों को दक्षिणा देने का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया दान भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है तथा व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक विद्वानों के अनुसार, निर्जला एकादशी केवल उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि संयम, सेवा, दान और जल के महत्व को समझाने वाला एक आध्यात्मिक उत्सव भी है।
    Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है। ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है। बताई गई किसी भी बात का K.W.N.S. व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    शुक्रवार को क्यों पहनने चाहिए सफेद कपड़े? माता लक्ष्मी की कृपा के साथ चमकेगी सोई हुई किस्मत, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी!

    June 26, 2026

    कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं

    June 24, 2026

    मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा: 25 जून को निर्जला एकादशी पर महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, नियम और दान की पूरी लिस्ट

    June 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,160

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,364

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,249
    Don't Miss
    बिलासपुर

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    By Khabar WorldJune 26, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा…

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026

    नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    June 26, 2026

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026

    नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती

    June 26, 2026

    महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी

    June 26, 2026

    नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद

    June 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.