खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर, 24 जून। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कचवार निवासी धनंजय प्रधान (22) खेती का काम करता था। जबकि गूंजनार निवासी युवती संध्या दरों है। दोनों मंगलवार शाम घर से निकले थे, फिर एक ही दुपट्टे से लटके मिले। सूचना मिलने पर ताड़ोकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके पाए गए। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


