नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं। नितीश रेड्डी बाएं पैर की जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट आई है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक वह इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज भी मिस कर सकते हैं। नितीश कुमार हाल ही में टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मैदान पर उतरे थे।
नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने से आयरलैंड पर टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन बढ़ गई है। नितीश से पहले टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हुए थे। ऐसे में नितीश को ही हार्दिक की भरपाई करनी थी, लेकिन अब वह भी टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में चुनौती ये है कि श्रेयस अय्यर और अजीत अगरकर टीम में किसे लाएंगे।
कब से शुरू हो रहा है भारत का आयरलैंड दौरा?
भारतीय क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरान 26 जून से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया मंगलवार को आयरलैंड के लिए रवाना हुई है। भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को है, जबकि दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना होगी, जहां उसे टी20 के साथ वनडे सीरीज भी खेलनी है।
नितीश की अब किसे मिलेगा मौका?
हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद अब सबसे बड़ा उनके रिप्लेसमेंट को लेकर है। इन दोनों से पहले रियान पराग भी चोटिल हो रखे थे। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के चोटिल होने से सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूर्यांश को लेकर हर जगह बातें चल रही है।
Trending
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- मुख्यमंत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: सरगुजा के सिधमा में बदली परिवहन की सूरत, ज्ञानेश्वर जैसे हज़ारों ग्रामीणों को मिली नई राह
- नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, किसान तिहारू राम साहू बने मिसाल
- कुष्ठ मुक्त बिलासपुर की ओर बढ़ते कदम: सघन खोज अभियान में 38 हजार से अधिक लोगों की जांच, 9 संदेहास्पद मिले
- डायल-112 की तत्परता: सांप के काटने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे ग्रामीण के लिए देवदूत बनी छत्तीसगढ़ पुलिस
- नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी: किसानों की नई पसंद नैनो उर्वरक


