खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में प्रातः 8.00 बजे से छत्तीसगढ़ विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ’’सामान्य योग का अभ्यास’’ किया गया। सचिवालय में यह योग अभ्यास ‘‘छत्तीसगढ़ योग आयोग’’ के योग गुरू लच्छू राम निषाद एवं सहयोगियों के द्वारा सम्पन्न हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेषित अपने संदेश में मान विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि-योग से शारीरिक तथा मानसिक दोनो तरह का व्यायाम होता है। योग ऐसा माध्यम है जिसे नियमित रूप से करने से अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ रखा जा सकता है,इसलिए हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ बनाये रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि-योग एक प्राचीन जीवन-पद्धति है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-उर्जा का संचार करता है। इसलिए हम सबको आज मिलकर यह संकल्प करना चाहिए कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को निरोगी बनाये रखें।
Trending
- प्रशिक्षण शिविर के बाद नया रायपुर में रुके राहुल गांधी, नेताओं संग ली ‘चाय-मैगी’ की चुस्की
- सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग
- ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि
- बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां
- आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर: सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं देश की रोल मॉडल ‘लखपति ड्रोन दीदी’
- सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में गूंजा योग का मंत्र; अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया ‘निरोगी जीवन’ का संकल्प


