खबर वर्ल्ड न्यूज-पंडरिया। ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के वैश्विक उत्सव के अवसर पर आज, दिनांक 21 जून 2026 को सिविल कोर्ट पंडरिया परिसर में एक गरिमामय और ऊर्जावान योग शिविर का आयोजन किया गया। माननीय मजिस्ट्रेट महोदय आलोक कुमार अग्रवाल की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में न्यायिक जगत से जुड़े तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक बसंत कुमार शुक्ला ने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से योग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और शरीर को तत्काल ऊर्जा देने वाले कई सूक्ष्म व्यायाम कराए।
मंच से उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने “करो योग, रहो निरोग” का गगनभेदी नारा दिया। उन्होंने वर्तमान जीवनशैली पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक अत्यंत मार्मिक और विचारणीय बात कही:
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के बीच जब इंसान की सेहत के सारे रास्ते बंद होने लगते हैं और दवाइयां बेअसर साबित होने लगती हैं, ठीक उसी मोड़ से योग का दिव्य रास्ता प्रारंभ होता है। योग केवल कसरत नहीं, बल्कि जीने की एक कला है जो तन और मन दोनों को निरोगी रखती है।
उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष क्रांति शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार गुप्ता और अधिवक्ता आशीष मिश्रा जी सहित सिविल कोर्ट के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका
- रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, सीधे अभनपुर रवाना
- योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
- योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल कोर्ट पंडरिया में भव्य आयोजन: “करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सीखे योग के गुर
- छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में गूंजा ‘योग शरणम् गच्छामि’, हज़ारों बंदियों ने सीखा तनावमुक्ति का मंत्र
- राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का तीखा हमला: “जहां कदम पड़े, वहां कांग्रेस साफ”


