खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस का हश्र क्या होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है।
बता दें कि कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। इस शिविर में शामिल होने के लिए राहुल गांधी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी करीब साढ़े पांच घंटे तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जहां वे जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की क्षमता में वृद्धि करना है।
Trending
- रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, सीधे अभनपुर रवाना
- योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
- योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल कोर्ट पंडरिया में भव्य आयोजन: “करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सीखे योग के गुर
- छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में गूंजा ‘योग शरणम् गच्छामि’, हज़ारों बंदियों ने सीखा तनावमुक्ति का मंत्र
- राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का तीखा हमला: “जहां कदम पड़े, वहां कांग्रेस साफ”
- झाड़-फूंक के बहाने 1 माह के मासूम का अपहरण: जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बगीचा से महिला को किया गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद


