खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नारायणपुर जिले के कोटमहर गार्डन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा जिलेवासियों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
मंत्री कश्यप ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। योग तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
सामूहिक योगाभ्यास में बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिक
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। साथ ही योग के स्वास्थ्य लाभों और उसके महत्व की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारिता लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ सुआकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एम.जी., अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई तथा एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
योग दिवस के इस आयोजन ने जिलेवासियों को स्वास्थ्य, सकारात्मकता और अनुशासित जीवनशैली का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की कामना के साथ हुआ।
Trending
- रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, सीधे अभनपुर रवाना
- योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
- योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल कोर्ट पंडरिया में भव्य आयोजन: “करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सीखे योग के गुर
- छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में गूंजा ‘योग शरणम् गच्छामि’, हज़ारों बंदियों ने सीखा तनावमुक्ति का मंत्र
- राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का तीखा हमला: “जहां कदम पड़े, वहां कांग्रेस साफ”
- झाड़-फूंक के बहाने 1 माह के मासूम का अपहरण: जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बगीचा से महिला को किया गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद


