खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह पूर्वक जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में सुबह 7:30 बजे आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गिरिजा देवी मेरावी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया जिसमें उन्होने अपने संदेश में योग स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है करो योग रहो निरोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारी राजीव कुमार न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मुंगेली, राकेश कुमार सोम प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली, जसविंदर सिंह कौर अजमानी मलिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु० नारायणी कच्छप न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्रेया तुलावी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुअतनु प्रसाद न्यायिक मजिस्ट्रेट, योग शिक्षक आयुष खुसरो के द्वारा योगा कराया गया, योग कार्यक्रम में उपस्थित चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम टीकम चंद्राकर, डिप्टी चीफ राजेश कुमार मिरे, असिस्टेंट रतिराम बर्मन, असिस्टेंट जयकुमार डहरिया, सीनियर अधिवक्ता अभय शुक्ला, जिला न्यायालय समस्त न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण, समस्त पी.एल.व्ही उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Trending
- रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, सीधे अभनपुर रवाना
- योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
- योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल कोर्ट पंडरिया में भव्य आयोजन: “करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सीखे योग के गुर
- छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में गूंजा ‘योग शरणम् गच्छामि’, हज़ारों बंदियों ने सीखा तनावमुक्ति का मंत्र
- राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का तीखा हमला: “जहां कदम पड़े, वहां कांग्रेस साफ”
- झाड़-फूंक के बहाने 1 माह के मासूम का अपहरण: जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बगीचा से महिला को किया गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद


