खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले का एक ऐसा गांव, जहां के लोग वर्षों तक अपने ही गांव का नाम बताने में झिझक महसूस करते थे, लोगों को उपहास का सामना करना पड़ता था, क्योंकि गांव का नाम गधहाभाटा था। अब गांव का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर सोनपुर करने से ग्रामीणों की यह पीड़ा खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसका राजपत्र में प्रकाशन भी किया जा चुका है।
इसी खुशी के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम सोनपुर पहुंचे और ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर नई पहचान के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए 7 लाख 50 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सिर्फ गांव का नाम ही नहीं बदला है, बल्कि अब सोनपुर की तस्वीर भी बदल रही है। गांव में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
वहीं ग्रामीणों ने गांव का नाम परिवर्तन होने पर उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले गधहाभाटा नाम होने के कारण उन्हें कई जगह शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती थी। लोग मजाक उड़ाते थे, जिसका असर सामाजिक रिश्तों और बच्चों के विवाह संबंधों पर भी पड़ता था। अब गांव का नाम सोनपुर होने से ग्रामीण गर्व के साथ अपनी पहचान बता सकेंगे।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी


