Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, हर जरूरतमंद तक पहुँचे सरकारी योजनाएँ’ – मंत्री टंक राम वर्मा

    June 20, 2026

    अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’

    June 20, 2026

    मानसून की दस्तक से पहले अबूझमाड़ में मुकम्मल इंतजाम , 39 दुर्गम गांवों में पहुंचा 3 महीने का एडवांस राशन

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, हर जरूरतमंद तक पहुँचे सरकारी योजनाएँ’ – मंत्री टंक राम वर्मा
    • अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’
    • मानसून की दस्तक से पहले अबूझमाड़ में मुकम्मल इंतजाम , 39 दुर्गम गांवों में पहुंचा 3 महीने का एडवांस राशन
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम
    • केले की उन्नत खेती से पांच गुना बढ़ी आय
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
    • रायपुर कोर्ट परिसर में बड़ा भंडाफोड़: पहचान बदलकर वकालत कर रहा फर्जी वकील गिरफ्तार, 5 अन्य साथियों के शामिल होने की आशंका
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’
    छत्तीसगढ़

    अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 20, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

    *नारायणपुर जिले के वनांचल ग्राम पीडियाकोट में विशेष शिविर का आयोजन*

    *नॉन-डीबीटी पेंशनधारियों के आधार व बैंक खातों का हुआ संकलन*

    *सुगम भुगतान के लिए ई-केवाईसी कराने की दी गई सलाह*

    KWNS – रायपुर l  भविष्य की सुरक्षा और सामाजिक न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में नारायणपुर जिला प्रशासन ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। जिले के सुदूर व अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत पीडियाकोट में आयोजित विशेष पेंशन भुगतान शिविर महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सुशासन और सामाजिक सुधार का एक जीवंत उदाहरण बन गया। इस अनूठे शिविर ने जहाँ एक ओर वृद्धजनों और जरूरतमंदों के चेहरों पर डिजिटल सुरक्षा की मुस्कान बिखेरी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज की नई दिशा भी दिखाई।

     

    *पारदर्शिता की ओर बढ़ते कदम: ‘नॉन-डीबीटी’ से ‘डीबीटी’ का सफर*

     

    पीडियाकोट में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना था। वनांचल क्षेत्र होने के कारण कई हितग्राही अब भी नॉन- डीबीटी (Non-DBT) श्रेणी में थे, जिन्हें सीधे बैंक खातों में राशि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही थी। शिविर में मुस्तैद अधिकारियों और पंचायत कर्मियों ने हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेजों का संकलन किया। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के महत्व को सरल भाषा में समझाया। सुरक्षित और त्वरित पेंशन भुगतान के लिए बैंक खातों से क्रेडेंशियल्स को लिंक करने तथा ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूर्ण करने की अनिवार्यता बताई।

     

    *निकटतम बैंक शाखा में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराए*

     

    ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे अपनी निकटतम बैंक शाखा में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी का कार्य पूरा कराएं ताकि भविष्य में मिलने वाली पेंशन राशि बिना किसी मध्यस्थ या रुकावट के सीधे उनके खातों में हस्तांतरित हो सके।

     

    *समस्याओं का मौके पर ही समाधान*

     

    पेंशनधारियों ने इस पहल का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया। ऊबड़-खाबड़ रास्तों और दूरियों की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में बुजुर्ग, दिव्यांग और कल्याणी बहनें शिविर स्थल पर पहुँचे। पंचायत स्तर पर ही प्रशासन को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का भरोसा बढ़ा। अधिकारियों ने न केवल दस्तावेज जमा किए, बल्कि पेंशन से जुड़ी अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया। साथ ही, राज्य शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

     

    *गूंजी नशामुक्ति की शपथ*

     

    पीडियाकोट का यह शिविर केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा। डिजिटल साक्षरता के इस मंच को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के साथ जोड़कर एक बेहतरीन सामाजिक संदेश दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं को नशे के कारण टूटने वाले परिवारों, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर एक भावुक और ऊर्जावान माहौल देखने को मिला, जब शिविर में मौजूद सभी पेंशनर्स, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर नशामुक्ति की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं को व्यसनों से दूर रखेंगे और अपने समाज को भी इस सामाजिक बुराई से मुक्त कराने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

     

    *शिविर आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की नींव*

     

    एक मिसाल बना पीडियाकोट दूरस्थ अंचलों में इस तरह के शिविरों का आयोजन यह साबित करता है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो विकास और जागरूकता की किरण राज्य के अंतिम कोने तक आसानी से पहुँच सकती है। पीडियाकोट का यह सफल आयोजन न केवल पेंशनधारियों के डिजिटल सशक्तिकरण का जरिया बना, बल्कि इसने एक स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की नींव भी रख दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, हर जरूरतमंद तक पहुँचे सरकारी योजनाएँ’ – मंत्री टंक राम वर्मा

    June 20, 2026

    मानसून की दस्तक से पहले अबूझमाड़ में मुकम्मल इंतजाम , 39 दुर्गम गांवों में पहुंचा 3 महीने का एडवांस राशन

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,362

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,319

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,246
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, हर जरूरतमंद तक पहुँचे सरकारी योजनाएँ’ – मंत्री टंक राम वर्मा

    By Khabar WorldJune 20, 20261

    *मंत्री वर्मा ने की विकास कार्यों की समीक्षा* *राजस्व, पीएम आवास और बुनियादी ढाँचे के…

    अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’

    June 20, 2026

    मानसून की दस्तक से पहले अबूझमाड़ में मुकम्मल इंतजाम , 39 दुर्गम गांवों में पहुंचा 3 महीने का एडवांस राशन

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, हर जरूरतमंद तक पहुँचे सरकारी योजनाएँ’ – मंत्री टंक राम वर्मा

    June 20, 2026

    अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक , पीडियाकोट में पेंशनर्स का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’

    June 20, 2026

    मानसून की दस्तक से पहले अबूझमाड़ में मुकम्मल इंतजाम , 39 दुर्गम गांवों में पहुंचा 3 महीने का एडवांस राशन

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 20, 2026

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम

    June 20, 2026

    केले की उन्नत खेती से पांच गुना बढ़ी आय

    June 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.