खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 90 हजार रुपए के हेरोइन चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास खड़ा है, जो कि अवैध हेरोइन चिट्टा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।
इस दौरान रायपुर के मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जो कि हाल ही में सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी में रह रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90,000 रूपये से अधिक आंकी गई है।
इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगदी रकम 20,000 रूपये और एक बाइक भी बरामद की गई। जब्त मशरूका की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम
- केले की उन्नत खेती से पांच गुना बढ़ी आय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
- रायपुर कोर्ट परिसर में बड़ा भंडाफोड़: पहचान बदलकर वकालत कर रहा फर्जी वकील गिरफ्तार, 5 अन्य साथियों के शामिल होने की आशंका
- जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ


