खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जंगल में एक मादा भालू, एक नर भालू और एक शावक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों भालुओं की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जंगल में गिर गया था। आशंका है कि उसी की चपेट में आने से तीनों भालुओं की मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों भालुओं का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने नियमानुसार तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया।
वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही भालुओं की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। यदि करंट लगने से मौत की पुष्टि होती है तो बिजली विभाग की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम
- केले की उन्नत खेती से पांच गुना बढ़ी आय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
- रायपुर कोर्ट परिसर में बड़ा भंडाफोड़: पहचान बदलकर वकालत कर रहा फर्जी वकील गिरफ्तार, 5 अन्य साथियों के शामिल होने की आशंका
- जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ


