खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक सिरहासार चौक में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आज प्रदर्शनी का शुभारंभ जगदलपुर विधायक किरण देव ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के कार्यकाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित प्रगति एवं उपलब्धि पर केंद्रित छायाचित्र का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने निरंतर देश सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विश्व स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है। किरण देव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, सौर ऊर्जा सहित अनेक योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं ‘हर घर सूर्य योजना’ का लाभ लिया है। सोलर पैनल लगाने के बाद बिजली खर्च में काफी कमी आई है। उन्होंने आम नागरिकों से भी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विधायक श्री देव ने कहा कि देश में बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। सड़कों का विस्तार, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और मेट्रो सुविधाओं का विस्तार इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आर्थिक क्षेत्र में भी भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।
विधायक किरण देव ने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने का बेहतर माध्यम है। इस अवसर पर वेद प्रकाश पांडेय, रजनीश पाणिग्रही, आनंद झा, योगेंद्र पांडे, प्रकाश झा, अविनाश, रिंकू शर्मा और अन्य पार्टी पदाधिकारी सहित जनसंपर्क विभाग के उप संचालक कमल कुमार बघेल, चंद्र शेखर कश्यप, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
- धमतरी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 90 हजार का हेरोइन ‘चिट्टा’ बरामद, रायपुर का आरोपी गिरफ्तार
- डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी का ‘बस्तर मॉडल’: सुशासन की एक नई मिसाल
- एक साथ तीन भालुओं की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी समेत 4 ने किया सरेंडर, अब तक 8 गिरफ्तार, जानें खूनी संघर्ष की पूरी इनसाइड स्टोरी
- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका- राज्यपाल रमेन डेका
- वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम: नैनो उर्वरकों (DAP और यूरिया) से बदली कोरबा के किसानों की तकदीर
- बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक


