खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा सिंग ध्रुव क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरे हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए उन्होंने पिछले वर्ष से अपने खेतों में रासायनिक खाद की जगह नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग शुरू किया । नैनो उर्वरकों के उपयोग से हीरा सिंग ध्रुव के खेतों में फसल का उत्पादन न केवल शानदार रहा, बल्कि फसलों की गुणवत्ता में भी भारी सुधार देखने को मिला है।
हीरा सिंग ध्रुव बताते हैं कि यह अत्याधुनिक नैनो उर्वरक न केवल बाजार में मिलने वाली रासायनिक बोरियों वाली खाद की तुलना में बेहद सस्ते हैं, बल्कि इनका परिवहन और खेतों में छिड़काव करना भी बहुत आसान है। इससे खेती की लागत में भारी कमी आई है और समय व मेहनत की भी बचत हुई है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन लिक्विड उर्वरकों के संतुलित उपयोग से उनकी जमीन की सेहत सुधरी है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस बेहतरीन परिणाम से उत्साहित होकर किसान हीरा सिंग ध्रुव ने जिले और प्रदेश के सभी किसान भाइयों से विशेष अपील की है कि वे भी रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग को छोड़कर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को अनिवार्य रूप से अपनाएं, ताकि कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाया जा सके और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को भी सुरक्षित रखा जा सके।
Trending
- बस्तर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकान से 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश, सोनार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की नई सुगबुगाहट: आदिवासी ही नहीं, साहू समाज में भी धर्म परिवर्तन का दावा
- उरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹15 लाख का चोरी हुआ हाईवा ट्रक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- खुदाई में मिले सोने के नाम पर 10 लाख की ‘पीतल’ थमाई: रायपुर में कारोबारी से बड़ी ठगी, मां-बेटे पर FIR दर्ज
- रायपुर में सनसनी: रावाभाठा में दोबारा मिला विकसित भ्रूण, खमतराई पुलिस CCTV और डंप डेटा के जरिए सुराग तलाशने में जुटी
- रायगढ़ इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा: फर्नेस में गैस फॉर्मेशन से मची अफरा-तफरी, 4 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- मौसमी बीमारियों से निपटने बस्तर संभाग में स्वास्थ्य विभाग के 180 कॉम्बेट दल गठित


